MP-CLASS-9-SCIENCE-Q7
QUIZ NO 1
TOTAL QUESTIONS = 20
1. 19.6 मी. ऊंची इमारत से किसी पत्थर को छोड़ा जाता है पृथ्वी पर पहुंचने से पहले उस का वेग होगा-
A. 19.6 मी/ सेकण्ड
B. 9.8 मी /सेकण्ड
C. 4.9 मी/ सेकण्ड
D. 0
2. किसी फर्श/मैदान में लुड़कती हुई गेंद अपने आप रूक जाती है क्योंकि-
A. उस पर जड़त्व का नियम लागू नही होता
B. गेंद स्वयं ही रूकना चाहती है
C. कोई अदृश्य बल रोकने का प्रयास करता है
D. हमने सोचा था कि गेंद रूक जाये
3. कार्डियक पेशी होती है -
A. एक केन्द्रिकीय
B. द्वि-केन्द्रिकीय
C. त्रि-केन्द्रिकीय
D. बहु-केन्द्रिकीय
4. क्रिस्टी पाई जाती है-
A. क्लोरोप्लास्ट में
B. केन्द्रक में
C. माइटोकॉन्ड्रिया में
D. लेमेली में
5. ध्वनि का तारत्व निर्भर करता है -
A. आवर्तकाल
B. आवृत्ति
C. आयाम
D. तरंगधेर्य
6. विलयन का वह घटक जिसकी मात्रा दूसरे से अधिक होती है और जो दूसरे घटक को विलयन में मिलाता है, उसे कहते हैं -
A. विलयन
B. विलायक
C. विलेय
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
7. गुरुत्वाकर्षण का नियम किस वैज्ञानिक ने प्रस्तुत किया-
A. न्यूटन
B. केपलर
C. पास्कल
D. गैलीलियो
8. आयोडीन का टिंचर कीटाणु रोधी गुण रखता है यह विलयन निम्नलिखित में से किस को घोलने पर बनता है -
A. पोटेशियम आयोडाइड में आयोडीन
B. वैसलीन में आयोडीन
C. जल में आयोडीन
D. अल्कोहल में आयोडीन
9. दिशा सहित व्यक्त की गई न्यूनतम दूरी को कहते हैं-
A. चली गई दूरी
B. विस्थापन
C. वेग
D. त्वरण
10. कौन सा ऊतक पौधों के तनो की मोटाई में वृद्धि हेतु उत्तरदायी होता है-
A. शीर्षस्थ विभज्योतक
B. अंतर्विष्ट विभज्योतक
C. पार्श्व विभज्योतक
D. संवहन ऊतक
11. निम्नलिखित में से किस माध्यम में ध्वनि की चाल अधिकतम होगी-
A. स्टील
B. जल
C. वायु
D. हाइड्रोजन
12. किसी पिंड को पहले 100 मीटर एवं फिर 200 मीटर की ऊंचाई से गिराया जाता है, तो -
A. पिंड पर पहली स्थिति की तुलना में दूसरी स्थिति में गुरुत्वाकर्षण बल लगेगा।
B. पिंड पर पहली स्थिति की तुलना में दूसरी स्थिति में गुरुत्वाकर्षण बल कम लगेगा।
C. दोनों स्थितियों में गुरुत्वाकर्षण बल समान लगेगा।
D. कुछ कहा नहीं जा सकता।
13. पदार्थ की कितनी अवस्थाएं होती हैं -
A. 2
B. 3
C. 9
D. 7
14. कार्य का SI मात्रक है-
A. जूल
B. अर्ग
C. वाट
D. न्यूटन
15. किसी वस्तु का द्रव्यमान पृथ्वी पर 12kg है, चन्द्रमा पर इसका द्रव्यमान होगा-
A. 12kg
B. 2kg
C. 6kg
D. 72kg
16. केन्द्रक के आधार पर कोशिका के प्रकार है-
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
17. सर्वाधिक विसरण गुण वाला पदार्थ है -
A. द्रव
B. ठोस
C. लोहा
D. गैस
18. मैग्नीशियम क्लोराइड का सूत्र होता है -
A. MgCl2
B. Mg2Cl2
C. MgCl2O
D. MgOCl2
19. दो वस्तुओं के बीच लगने वाले गुरूत्वाकर्षण बल का क्या होगा यदि इनके बीच की दूरी दुगनी कर दी जाये -
A. दो गुना हो जायेगा
B. चार गुना हो जायेगा
C. एक चैथाई रह जायेगा
D. आधा हो जायेगा
20. विषमपोषी यूकैरियोटिक जीव होते हैं -
A. कवक
B. मोनेरा
C. शैवाल
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Submit Quiz
Disclaimer for MCQ Quiz
The questions in this MCQ quiz are intended solely for educational purposes. While we strive to ensure the accuracy of the content, the information provided may not always be up-to-date or complete. The quiz creators are not liable for any misunderstandings, errors, or any consequences arising from the use of this quiz. Participants should verify any information independently before relying on it for any critical decision-making.
इस MCQ क्विज़ के प्रश्न केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। हम सामग्री की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यहां दी गई जानकारी हमेशा अद्यतित या पूर्ण नहीं हो सकती। क्विज़ के निर्माता किसी भी गलतफहमी, त्रुटि या इस क्विज़ के उपयोग से उत्पन्न होने वाले किसी भी परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। प्रतिभागियों को किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए इस जानकारी पर निर्भर होने से पहले स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि करनी चाहिए। https://www.pyqonline.com यदि कोई गलती है या कोई सुझाव है तो e-mail करें
[email protected]