MP-CJ-2024 ALL SYLLABUS Q1
QUIZ NO 1
TOTAL QUESTIONS = 20
1. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 - दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 164 के निम्रलिखित में से कौन सा उपबंध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 25 के अंतर्गत मजिस्ट्रेट द्वारा बालक के कधन का अभिलेखन करने पर लागू नहीं होगा ?
A. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 164 की उपधारा (1) का पहला परंतुक जहां तक वह अभियुक्त के अधिवक्ता की उपस्थिति अनुज्ञात करता है।
B. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 164 की उपधारा (2) का दूसरा परंतुक जहां तक वह अभियुक्त के अधिवक्ता की उपस्थिति अनुज्ञात करता है।
C. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 164 की उपधारा (6) जहां तक वह अभियुक्त के अधिवक्ता की उपस्थिति अनुज्ञात करता है।
D. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 164 की उपधारा (3) जहां तक वह अभियुक्त के अधिवक्ता की उपस्थिति अनुज्ञात करता है।
2. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम, 1963 – विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम, 1963 का विस्तार है-
A. जम्मू-कश्मीर राज्य के सिवाय संपूर्ण भारत पर।
B. सम्पूर्ण भारत पर।
C. केवल राज्यों के राजधानी शहरों तक।
D. केंद्रशासित प्रदेशों को छोड़कर संपूर्ण भारत पर।
3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872-भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की धारा 8 के अंतर्गत -
A. हेतु सुसंगत है।
B. तैयारी सुसंगत है।
C. आचरण सुसंगत है।
D. उपरोक्त सभी।
4. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908-निम्नलिखित में से कौन सा सिविल प्रकृति का वाद है?
A. जाति से निष्कासन के विरुद्ध वाद
B. किसी व्यक्ति की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने के लिए वाद
C. दांपत्य अधिकारों की पुनर्स्थापना के लिए वाद
D. उपरोक्त सभी
5. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908-कोई वाद इस कारण से विफल हो सकता है -
A. उचित पक्षकार के असंयोजन से।
B. आवश्यक पक्षकार के कुसंयोजन से।
C. आवश्यक पक्षकार के असंयोजन से।
D. उचित पक्षकार के कुसंयोजन से।
6. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 - एक उपाभिकर्ता वह व्यक्ति होता है:
A. जो अभिकर्ता की सहायता के लिये मालिक द्वारा नियोजित किया जाता है।
B. जो मूल अभिकर्ता द्वारा अपने व्यक्तिगत कार्य के लिए नियोजित किया गया है।
C. जो अभिकरण के कारबार में मूल अभिकर्ता द्वारा नियोजित हो और उसके नियंत्रण के अधीन कार्य करता हो।
D. इनमें से कोई नहीं
7. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 - क यह जानते हुए कि य ऐसे रोग से ग्रस्त है कि संभाव्य है कि एक प्रहार उसकी मृत्यू कारित कर दे, शारीरिक क्षति कारित करने के आश्य से उस पर आघात करता है। य उस प्रहार के परिणामस्वरूप मर जाता है। क दोषी हे-
A. हत्या
B. हत्या की कोटि में न आने वाले आपराधिक मानववध
C. घोर उपहति
D. उपेक्षापूर्वक य की मृत्यु कारित करना
8. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973- किस नवीनतम निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने धारा 313 दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 पर पूर्व निर्णयों की विधिक अवधारणाओं का सार संक्षेपण किया है?
A. 49 सी.बी.आई. बनाम विकास मिश्रा उर्फ विकाश मिश्रा (2023) 6 एस सी सी 49
B. अंकित कोठारी बनाम म.प्र. राज्य आई.एल.आर. 2023 एमपी 1783
C. प्रेमचंद बनाम महाराष्ट्र राज्य (2023) 5 एस सी सी 522
D. ओमप्रकाश साहनी बनाम जय शंकर चौधरी एवं एक अन्य (2023) 6 एस सी सी 123
9. भारत का संविधान-सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राजबाला बनाम हरियाणा राज्य (2016) 2 एस सी सी 445 के मामले में दिये गये अभिमत के अनुसार भारत के संविधान के भाग IX के समावेशन के उपरांत वोट देने का अधिकार और चुनाव लड़ने का अधिकार, है-
A. मौलिक अधिकार
B. संवैधानिक अधिकार
C. लोकतांत्रिक अधिकार
D. केवल लोकतांत्रिक अधिकार, मौलिक या संवैधानिक अधिकार नहीं
10. किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015-निम्नलिखित में से किस प्राधिकारी को किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अंतर्गत एक बालक को देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता होने की घोषणा करने की शक्ति प्रदान की गई है ?
A. बाल कल्याण समिति
B. जिला मजिस्ट्रेट
C. किशोर न्याय बोर्ड
D. उस जिले के प्रधान जिला न्यायाधीश जहां बच्चा आमतौर पर रहता है
11. परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881-सभी परक्राम्य लिखतों पर क्या उपधारणाएँ लागू होती है ?
A. यह कि हर एक परक्राम्य लिखत प्रतिफलार्थ रचित या लिखी गई थी।
B. यह कि खोया हुआ वचन पत्र सम्यक रूप से स्टांपित नहीं था।
C. यह कि ऐसी हर एक परक्राम्य लिखत जिस पर तारीख पड़ी है, ऐसी तारीख को रचित थी।
D. दोनों, 1 एवं 3
12. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882-संपत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 की धारा 53 के अंतर्गत विक्रय को रद्द करने के लिए प्रस्तुत किये गये वाद में सबूत के भार के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
A. यह साबित करने का भार लेनदार पर है कि अन्तरण लेनदार को विफल करने या देरी कराने के आशय से किया गया है।
B. यह साबित करने का भार अंतरिती पर है कि अन्तरण लेनदार को विफल करने या देरी कराने के आशय से किया गया है।
C. यदि लेनदार को विफल करने या देरी कराने का आशय साबित हो जाता है, तो यह साबित करने का भार अन्तरिती पर है कि अन्तरण सदभावपूर्ण सप्रतिफल है।
D. सभी विकल्प सही हैं।
13. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973-क पर ख से छल करने का आरोप है, और जिस रीति से उसने ख से छल किया है वह आरोप में उपवर्णित नहीं है। क और ‘ख’ के बीच कई संव्यवहार हुए है, और क के पास यह जानने का कि आरोप का निर्देश उनमें से किसके प्रति है कोई साधन नहीं था और उसने अपनी कोई प्रतिरक्षा नहीं की। न्यायालय ऐसे तथ्यों से यह अनुमान कर सकता है कि छल करने की रीति के उपवर्णन का लोप उस मामले में गलती थी-
A. तात्विक ।
B. केवल एक अनियमतता है।
C. तात्विक नहीं है क्योंकि क को गुमराह नहीं किया गया है।
D. असंगत।
14. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872- ड को ख के पास शिक्षु के रूप में क रखता है और ख को ड की विश्वस्तता की प्रत्याभूति देता है। ख अपनी ओर से वचन देता है कि वह प्रतिमास कम से कम एक बार देख लेगा कि ड ने रोकड़ का मिलान कर लिया है। ख ऐसा करने का लोप करता है और ड गबन कर लेता है। क की प्रत्याभूति के सापेक्ष क्या स्थिति होगी?
A. ख के प्रति क अपनी प्रत्याभूति पर दायी है।
B. ख के प्रति क अपनी प्रत्याभूति पर दायी नहीं है।
C. ख को हुये नुकसान की सीमा तक क दायी है।
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
15. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872- भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की धारा 3 के सन्दर्भ में निम्र में से कौनसा कथन सही नहीं है?
A. किसी मनुष्य ने कुछ सुना,एक तथ्य है।
B. शिला मुद्रित शब्द दस्तावेज है।
C. उपहासांकन दस्तावेज नहीं है।
D. किसी मनुष्य ने अमुक शब्द कहे एक तथ्य है।
16. भारतीय दण्ड संहिता, 1860-धारा 377 भारतीय दण्ड संहिता, है:
A. वयस्कों के मध्य सहमति से लैंगिक संबंध बनाने को अपराध बनाने के संबंध में आंशिक रूप से असंवैधानिक ।
B. पूर्णतः असंवैधानिक
C. वयस्कों के मध्य असहमति से लैंगिक संबंध बनाने को अपराध बनाने के संबंध में आंशिक रूप से असंवैधानिक ।
D. पूर्णतः संवैधानिक
17. भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 किस मामले में यह अधिनिर्णीत किया गया कि टेलीफोन पर किया गया अनुबंध उस स्थान पर पूरा हो जाता है जहां स्वीकृति सुनी जाती है?
A. सत्यव्रत घोष बनाम मुगुनीराम बांगुर एण्ड कंपनी एवं एक अन्य
B. कालिल बनाम कार्बोलिक स्मोक बॉल कंपनी
C. भगवानदास गोवर्धनदास केडिया या बनाम गिरधारीलाल पुरुषोत्तमदास एण्ड कंपनी एवं अन्य
D. पश्चिम बंगाल राज्य बनाम बी.के. मंडल एंड संस
18. दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973-के के मिश्रा बनाम मध्य प्रदेश राज्य, 2018 एससीसी ऑनलाइन एससी 374 के मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय व्याख्या करता है
A. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 199 में विहित की गई विशेष प्रक्रिया का औचित्य।
B. जमानत के मामले में सत्र न्यायालय की शक्तियां।
C. अंतरिम जमानत और नियमित जमानत के बीच अंतर।
D. उपरोक्त में से कोई नहीं।
19. भारतीय दण्ड संहिता 1800-क गम्भीर प्रकोपन की ऐसी परिस्थितियों के अधीन य पर आक्रमण करता है कि य का उसके द्वारा वध किया जाना केवल ऐसा आपराधिक मानव वध है, जो हत्या की कोटि में नहीं आता है। ख जो य से वैमनस्य रखता है, उसका वध करने के आशय से और प्रकोपन के वशीभूत न होते हुए य का वध करने में क की सहायता करता है। ऐसी परिस्थिति में कौन सा एक सही है-
A. क और ख दोनों हत्या के दोषी हैं।
B. क और ख दोनों आपराधिक मानववध के दोषी हैं।
C. क आपराधिक मानव वध का दोषी है और ख हत्या के लिए उकसाने का दोषी है।
D. क आपराधिक मानव वध का दोषी है और ख हत्या का दोषी है
20. म.प्र. स्थान नियंत्रण अधिनियम, 1961- यदि कोई भू-स्वामी धारा 23-छ की उपधारा (3) या उपधारा (4) के उपबंधों के उल्लंघन में संपूर्ण स्थान या उसके किसी भाग को पुनः भाड़े पर देगा या अंतरित करेगा तो वह निम्न में कौन सी शास्ति से दण्डनीय होगा?
A. कारावास से, जिसकी अवधि एक मास तक हो सकेगी, या जुमनि से, जो एक हजार तक का हो सकेगा, या दोनों से।
B. कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक हो सकेगी, या जुमनि से, जो एक हजार तक का हो सकेगा, या दोनों से।
C. कारावास से, जिसकी अवधि एक मास तक हो सकेगी, या जुमनि से, जो तीन हजार तक का हो सकेगा, या दोनों से।
D. कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक हो सकेगी, या जुमनि से, जो तीन हजार तक का हो सकेगा, या दोनों से।
Submit Quiz
Disclaimer for MCQ Quiz
The questions in this MCQ quiz are intended solely for educational purposes. While we strive to ensure the accuracy of the content, the information provided may not always be up-to-date or complete. The quiz creators are not liable for any misunderstandings, errors, or any consequences arising from the use of this quiz. Participants should verify any information independently before relying on it for any critical decision-making.
इस MCQ क्विज़ के प्रश्न केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। हम सामग्री की सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यहां दी गई जानकारी हमेशा अद्यतित या पूर्ण नहीं हो सकती। क्विज़ के निर्माता किसी भी गलतफहमी, त्रुटि या इस क्विज़ के उपयोग से उत्पन्न होने वाले किसी भी परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं हैं। प्रतिभागियों को किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए इस जानकारी पर निर्भर होने से पहले स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि करनी चाहिए। https://www.pyqonline.com यदि कोई गलती है या कोई सुझाव है तो e-mail करें
[email protected]